फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Masti and Dhamaal, New Year's Istkabal

प्रतापगढ़: मस्ती और धमाल, नए साल का इस्तकबाल

Wed, 01 Jan 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Masti and Dhamaal, New Year's Istkabal
.स्टेशन रोड पर नववर्ष पर केेक काटकर खुशियां मनाते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
नए साल की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को वर्ष 2020 का खैरमकदम करने को लेकर लोग बेताब रहे। रात के बारह बजते ही लोगों ने आतिशबाजी के साथ ही नाच-गाकर खुशियां मनाईं। होटलों, घरों व चौराहों पर लोगों ने केक काटकर नए साल की खुशियां बांटीं। गाजे-बाजे के बीच लोगों ने रातभर विभिन्न कार्यक्र्रमों में जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

साल 2019 की विदाई और नए साल के स्वागत का नजारा आकर्षक रहा। नए साल की पूर्व संध्या पर हर कोई उत्साहित दिखा। शहर की दुकानों, होटलों, शापिंग माल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम को चौराहों व दुकानों का नजारा देखते ही बन रहा था। हर कोई बीते साल के खट्टे-मीठे अनुभवों को भुलाकर नए साल के जशभन की तैयारी में था। शहर व ग्रामीण इलाकों में नए साल के स्वागत के लिए साउंड लगाए गए थे।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने हुड़दंग करने की अनुमति नहीं दी थी। बच्चे भी साथियों को मोबाइल व फोन से बधाई देते रहे। शहर के कंपनी बाग, न्यू कालोनी बाबागंज में परिजन बच्चों के साथ घूमे और जिंदगी के एक साल गुजरने पर बीती यादों को साझा करते रहे। रात 12 बजते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। आसमान की सतरंगी छटा देखते ही बन रही थी। हर कोई नए साल के जशभन में दिखा। होटलोें में रंगारंग कार्यक्रम हुए। लोगों ने केक काटकर एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लायंस क्लब गौरव ने मचाया धमाल
लायंस क्लब गौरव द्वारा रंगारंग कार्यक्रमाें के बीच नए साल का जशभन मनाया गया। शहर के सिद्धार्थ होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के अध्यक्ष डा. पीयूषकांत शर्मा की अगुवाई में रात 11 बजे से ही कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। बच्चे, महिलाएं, पुरुष सभी ने अलग-अलग प्रस्तुति करने के साथ ही संयुक्त रूप से भी कार्यक्रम की प्रस्तुति कर जमकर धमाल मचाया। इस दौरान कई गेम्स भी आयोजित हुए। रात 12 बजे केक काटकर नए साल का जशभन मनाया गया। रातभर लोग जमे रहे।

बढ़े फूलों के दाम, फिर भी जमकर खरीदारी
मंगलवार को सुबह से ही हर चौराहे पर फूलों की दुकानें सजी रहीं। खपत को देखते हुए गुलाब के फूल की कीमत आसमान पर रही। राजकीय इंटर कालेज के करीब फूल विक्रेताओं ने बताया कि 10 से 70 रुपए तक गुलाब के फूल बिके। यह फूल बाहर से महंगे रेट पर खरीद कर लाए थे। बुके की भी खूब बिक्री हुई।

कचहरी के बगल नववर्ष पर सजी फूलों की दुकान।

कचहरी के बगल नववर्ष पर सजी फूलों की दुकान।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed