फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Manager of liquor businessman robbed of 1.5 lakhs on the strength of the racket

Pratapgarh : तमंचे के बल पर शराब कारोबारी के मैनेजर 1.5 लाख की लूट

Sun, 11 Apr 2021 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Apr 2021 07:34 PM IST
सार

  • तीन दुकानों की बिक्री के रुपये लेकर जा रहा था बैंक में जमा करने
  • कंधई के भरतीपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया

विज्ञापन
Pratapgarh: Manager of liquor businessman robbed of 1.5 lakhs on the strength of the racket
डकैती, लूट, चोरी - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

कंधई थाना क्षेत्र के भरतीपुर में रविवार दोपहर शराब कारोबारी के मैनेजर से तमंचे के बल पर दो बदमाशों ने 1.5 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुट गई। कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा बाजार निवासी अखिलेश सिंह शराब कारोबारी हैं। उनकी क्षेत्र में कई शराब की दुकानें हैं। रविवार को उनका मैनेजर मेवालाल निवासी मंगरौरा रखहा व ताला स्थित तीन दुकानों से बिक्री के करीब 1.5 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए बाइक से निकला था।
विज्ञापन


शनिवार को बैंक बंद होने के कारण उस दिन की बिक्री के भी रुपये थे। कलेक्शन के रुपये बैग में लेकर वह कंधई मार्ग की ओर जा रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के भरतीपुर के करीब पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कंधई पुलिस व सीओ पट्टी प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे। पीड़ित मैनेजर मेवालाल से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। मैनेजर से चार माह पहले भी दोहरी में लूट की घटना हो चुकी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखहा से लेकर कंधई तक सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

शराब कारोबारी के मैनेजर से 1.5 लाख रुपये की लूट की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि चार माह पहले भी मेवालाल के साथ दोहरी में लूट की घटना हो चुकी है। इसके बाद पुलिस रखहा से लेकर कंधई तक सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed