{"_id":"8ee35aacf5b2a7c9197d263b46a628a9","slug":"pratapgarh-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नेताजी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई नेताजी की जयंती
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119 वीं जयंती शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। वहीं पार्टी कार्यालयों व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान देश के प्रति नेताजी के बलिदाना को लोगों ने याद कर उन्हें नमन किया।
सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला के बच्चों ने सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई की झांकी निकाली। मनमोहक झांकी देख लोगों को राष्ट्रभक्तों की याद आ गई। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक रोशनलाल ने विचार व्यक्त किया।
पीबीपीजी कॉलेज सिटी प्रतापगढ़ में जयंती के अवसर पर युवा पीढ़ी को नेताजी के जीवन से शिक्षा लेने की बात कही गई। यह बातें प्राचार्य बृजभानु सिंह ने कहीं। इस दौरान कालेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी तरह आनंदवन इंटर कालेज शुकुलपुर में छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई। प्रधानाचार्य राघवेंद्रनाथ शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को नेताजी के पदचिह्नों पर चलने को कहा। नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों ने प्रमोद प्रियदर्शी की अगुवाई में श्रीराम तिराहा स्थित सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई करने के बाद माल्यार्पण कर उनके उनके बलिदानों को याद किया।
विज्ञापन
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला संयोजक मनोज यादव की अगुवाई में आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रभक्त नेताजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। जीजीआईसी स्थित कांशीराम कालोनी में साहित्यकार शीतला प्रसाद सुजान की अध्यक्षा में काव्य समारोह का आयोजन किया गया। हरिवंश शुक्ल की कविता मृत्यु सत्य है तो फिर पार्थ तीर ले उतार, सिंह के दूध का तू कर्ज दे उतार सुनकर लोग भावविभोर हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में जिला कार्यालय पर जयंती मनाई। उधर, गदर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी जयंती मनाई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष रमेश मोदनवाल की अगुवाई में जयंती मनाई।