फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Five people including two women were shot in the fight in the election rivalry

प्रतापगढ़ : चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग में दो महिलाएं समेत पांच लोगों को लगी गोली

Thu, 14 Oct 2021 06:27 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Five people including two women were shot in the fight in the election rivalry
Pratapgarh News : मारपीट में घायल बुजुर्ग और अन्य। - फोटो : प्रतापगढ़
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतगढ़ फतेहशाहपुर गांव में बुधवार की रात जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली चलने से कई लोगों को छर्रे धंसे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 

घायल फतेह शाहपुर निवासी अमृतलाल सरोज पुत्र रामेश्वर प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात उनके चाचा उदय राज हरिजन पुत्र छोटेलाल गांव में स्थित एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने जा रहे थे। तभी प्राथमिक विद्यालय के पास बैठे आधा दर्जन लोगों से कुछ कहासुनी के बाद दबंगों ने उदयराज को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर परिजन तथा गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो उदयराज बुरी तरह घायल होकर जमीन पर पड़े थे।

विज्ञापन

 

परिजनों के विरोध पर दबंगों ने बीच-बचाव करने गए लोगों को भी पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान सीमा देवी, मीना देवी, बुधन सरोज, सुखलाल तथा संतोष को भी पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान की गई फायरिंग में इन सभी को छर्रे लगे हैं। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस घायलों को सीएचसी संग्रामगढ़ इलाज के लिए ले गई, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने अमृतलाल की तहरीर पर चार नामजद तथा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed