फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Five candidates rejected

प्रतापगढ़ : पांच प्रत्याशियों का पर्चा खारिज

Tue, 01 Oct 2019 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Five candidates rejected
सदर तहसील में विधानसभा उप चुनाव नामांकन पत्र की जांच कराने आये प्रतीक्षा में बैठे प्रत्याशी के प? - फोटो : PRATAPGARH
सदर विधानसभा उपचुनाव में किस्मत आजमाने के लिए नामांकन करने वाले पांच प्रत्याशियों का पर्चा जांच के दौरान कमियां मिलने पर खारिज कर दिया गया है। पांच प्रत्याशियों के मैदान से बाहर होने पर अब विधानसभा में 13 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। बुधवार को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा। गुरुवार को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन करने वाले 18 प्रत्याशियों में मंगलवार को हुई जांच में पांच प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त कर दिया गया है। चुनाव मैदान में अब 13 प्रत्याशी हैं। पर्चा निरस्त होने वालों में लोकदल प्रत्याशी गुणाकर पांडेय, बहुजन आवाम पार्टी से राकेश कुमार पासी, निर्दलीय राकेश कुमार सिंह, भारतीय कामगार पार्टी के प्रत्याशी उधवराम पाल, जनता विकास मंच के प्रत्याशी जयराम का नाम शामिल है।
विज्ञापन

बुधवार को गांधी जयंती का अवकाश होने के कारण निर्वाचन संबंधी कार्य नहीं होगा। तीन अक्तूबर को 11 से तीन बजे तक प्रत्याशी अपना पर्चा वापस ले सकेंगे। तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरओ और एसडीएम सदर विजयपाल सिंह ने बताया कि जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में खामियां थीं, उनका निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।

सदर तहसील में विधानसभा उप चुनाव नामांकन पत्र की जांच कराते प्रत्याशी।

सदर तहसील में विधानसभा उप चुनाव नामांकन पत्र की जांच कराते प्रत्याशी।- फोटो : PRATAPGARH

कचहरी में जूबाए के चुनाव में नामांकन करते प्रत्याशी।

कचहरी में जूबाए के चुनाव में नामांकन करते प्रत्याशी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed