फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh: Firing of rooks at Principal's house for extortion

प्रतापगढ़ रंगदारी के लिए प्रधान के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग 

Sun, 10 Feb 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh:  Firing of rooks at Principal's house for extortion
 रंगदारी - फोटो : प्रतापगढ़
 रंगदारी के लिए बाइक सवार बदमाश प्रधान के घर पास फायरिंग करते हुए भाग निकले। जिससे सहमा प्रधान घर में छिप गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश प्रधान के घर लगे कैमरे में कैद हो गए। प्रधान को पहले भी रंगदारी मांगने के लिए धमकाया जा चुका है। इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। 
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर के प्रधान राम कुमार शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। तभी दो बाइक सवार घर की ओर आए। बाइक पर पीछे बैठा युवक फायरिंग करने लगा। जिसके बाद प्रधान घर के भीतर छिपकर अपनी जान बचाया। फायरिंग करने के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की छानबीन करने के बाद पुलिस प्रधान के घर लगी सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी।
विज्ञापन


जिसमे बाइक सवार दो बदमाश प्रधान के घर पास आकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। एसओ ने प्रधान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था। जिससे चेहरा पहचान में नहीं आ सका। घटना के समय प्रधान का सुरक्षा में लगा पुलिसकर्मी खाना खा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतादें कि प्रधान के पास 6 मई 2018 सद्दाम नाम से फोन करके 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा चुकी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। 7 मई की रात प्रधान के मकान के बंद दरवाजे में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग किया था। 18 अक्तूबर 2018 को बदमाशों ने प्रधान को धमकाया था। यहां तक कि पुलिसकर्मी से भी फोन करने वाले बदमाश की तकरार हुई थी। इसकी भी रिपोर्ट पुलिसने दर्ज की है। तत्कालीन एसपी देवरंजन वर्मा और आईजी जोन रमित शर्मा के निर्देश पर प्रधान की सुरक्षा में पुलिसकर्मी लगा दिया गया। 

रंगदारी न देने पर व्यापारी भाइयों की हो चुकी है हत्या 
कोहड़ौर के लाखीपुर के प्रधान रामकुमार व व्यापारी भाइयों को रंगदारी के लिए एक ही दिन धमकी दी गई थी। रंगदारी न देने पर व्यापारी भाइयों की 25 जुलाई को गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। व्यापारी भाइयों की हत्या के बाद प्रधान सहमा रहता था। शुक्रवार की रात फायरिंग से पूरा परिवार सदमे में है। 


उठा सवाल, हब्बू सद्दाम जेल में अब किसने की फायरिंग 
लाखीपुर प्रधान को अभी तक रंगदारी मांगने के लिए धमकाने में बासूपुर के सद्दाम और मदुरा रानीगंज के रहने वाले अंकुर उर्फ हब्बू सरोज का नाम आता रहता था। मौजूदा समय में दोनों जेल में निरुद्ध हैं। उसके अधिकांश साथी भी जेल की सलाखों में कैद हैं। इलाके के लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि अब तो हब्बू और सद्दाम जेल में हैं। ऐसे में प्रधान के घर पर फायरिंग करने वाला कौन है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग संदेह जता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed