{"_id":"5cec2f40bdec22073561cb08","slug":"pratapgarh-fire-in-vegetable-market-2-godowns-8-shops-burning-and-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: सब्जी मंडी में लगी आग, 2 गोदाम, 8 दुकानें जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: सब्जी मंडी में लगी आग, 2 गोदाम, 8 दुकानें जलकर राख
Tue, 28 May 2019 12:31 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली सब्जी मंडी में दुकानों में लगी आग बुझाते लोग।
- फोटो : pratapgarh
शहर की सब्जी मंडी में सोमवार शाम आग लगने से क्राकरी व चूड़ी के गोदाम समेत सब्जी की आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। आग बुझाने में एक दुकानदार जल गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक लाखों रुपये की संपत्ति व सब्जी जल चुकी थी। इस दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल कायम रहा।
नगर कोतवाली के पुरानी सब्जी मंडी में सोमवार की शाम अचानक आग की लपटें व धुआं उठते देख लोग शोर मचाने लगे। देखते ही देखते आग ने छोटे, छंगू, आलम, नूर व रईस के आलू व प्याज की दुकान को अपनी आगोश में ले लिया। आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन हवा चलने के कारण लपटें बेगमवार्ड के रहने वाले मोहम्मद शकील के क्राकरी के गोदाम तक पहुंच गर्इं।
गोपाल के चूड़ी का गोदाम भी जलने लगा। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड के कर्मचारी दो टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। आग बुझाने के दौरान मोहम्मद शराफत निवासी विवेक नगर आलू व प्याज का बोरा खींचते समय झुलस गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग से आठ सब्जी की दुकानों के साथ क्राकरी और चूड़ी के गोदाम में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारण कोई शार्ट सर्किट तो कोई कूड़े से उठी चिंगारी बता रहा था। प्रभारी एफएसओ ने बताया कि आग लगने के कारण व नुकसान की जांच की जा रही है।