{"_id":"5c9d0a0bbdec224e4c20367b","slug":"pratapgarh-fever-bridge-prepared-in-haste-ignoring-the-standard","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: जल्दबाजी में तैयार किया फुटओवरब्रिज, मानक की अनदेखी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: जल्दबाजी में तैयार किया फुटओवरब्रिज, मानक की अनदेखी
Fri, 29 Mar 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर बना ओवरब्रिज
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल रेलवे स्टेशन पर लाखों की लागत से तैयार फुट ओवरब्रिज जल्दबाजी की भेंट चढ़ गया। कार्यदायी संस्था ने मानक की अनदेखी कर फुटओवरब्रिज तैयार कर दिया। पिलर के नट-बोल्ट तक नहीं सेट किए गए। इससे खतरा बना है।
प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर अंग्रेजों के जमाने में बना फुट ओवरब्रिज जर्जर हो गया था। हर समय खतरा बना था। रेल अफसरों ने रेलवे बोर्ड को इसकी जानकारी दी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद वर्षों पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़वा दिया गया। लाखों की लागत से नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया गया। सालभर पहले रेल मंत्री के आने का कार्यक्रम लगा। इस पर कार्यदायी संस्था ने फुटओवरब्रिज निर्माण में तेजी ला दी।
जल्दबाजी के चक्कर में जैसे-जैसे पिलर तैयार कर दिए। ऐसे में नट बोल्ट नहीं सेट हो पा रहे हैं। इस ओर अब तक किसी का ध्यान नहीं पड़ा। जीएम के आने का कार्यक्रम लगा तो अफसरों का ध्यान फुट ओवरब्रिज की ओर पड़ा। बगैर नट-बोल्ट सेट किए फुटओवर ब्रिज देखकर अफसर दंग हो गए। तत्काल उन्होंने खामियां दूर कराना शुरू किया। सूत्रों की मानी जाए तो मानक के विपरीत फुटओवरब्रिज बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन
इसके चलते कार्यदायी संस्था तो हैंडओवर करने के लिए परेशान है, मगर अफसर उसे अभी लेने को तैयार नहीं हैं। एडीईएन ने बताया कि रेलवे बोर्ड से मिले नक्शे के आधार पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण हुआ है। उसमें किसी प्रकार की कमी नहीं है। नट-बोल्ट के बीच में गैप होना चाहिए। इसलिए एक के ऊपर एक नट बोल्ट को न जोड़कर दूसरे नट बोल्ट की वेल्डिंग कराकर उसे सेट कराया गया है।