फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Change in weather increases difficulties for patients with respiratory issues and high blood pressure.

Pratapgarh News: मौसम में बदलाव, सांस और बीपी मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Change in weather increases difficulties for patients with respiratory issues and high blood pressure.
जिले में बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश और हवा ने सर्दी बढ़ा दी है। बदलते मौसम में सांस, बीपी और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 1430 मरीज इलाज कराने पहुंचे। बीपी के 150, सांस के 150 और पेट दर्द के 93 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉ. अनुज चौरसिया ने बताया कि सर्द हवा और नमी से एलर्जी बढ़ रही है। अस्थमा और सांस के मरीजों को दिक्कत हो रही है। सर्दी से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने से बीपी अनियंत्रित हो रहा है। खानपान में बदलाव से पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- बुजुर्ग और बच्चे सर्दी से बचें, गर्म कपड़े पहनें।
- बीपी के मरीज नियमित दवा खाएं, सप्ताह में एक बार जांच कराएं।
- नमक कम खाएं, बाहर के खाने से परहेज करें। सुबह की सैर जारी रखें।
- दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इनसेट-
सांस रोगी ये करें
- सुबह कोहरे में बाहर न निकलें। मास्क और मफलर जरूर लगाएं। धूल, धुआं और सर्द हवा से बचें।
- इनहेलर, नेबुलाइजर हमेशा पास रखें। दवा डॉक्टर की सलाह से ही रोकें। सर्दी लगते ही भाप (स्टीम) लें।
- गुनगुना पानी पिएं, तला-भुना और ठंडा बासी खाना न खाएं।
- सांस तेज चलना, सीने में जकड़न, होंठ नीले पड़ना, लगातार खांसी आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
इनसेट--
मेडिकल कॉलेज के आंकड़े
दिन मरीजों की संख्या बीपी सांस रोगी पेट दर्द अन्य बीमारी
सोमवार - 1280 90 60 30 1100
मंगलवार 1310 105 83 45 1077
बुधवार 1382 110 118 60 1094
बृहस्पतिवार 1395 121 130 75 1069
शुक्रवार 1430 150 150 93 1037
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed