फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   11 trains derailed from their schedules; passengers inconvenienced

Pratapgarh News: समय की पटरी से उतरीं 11 ट्रेनें, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 trains derailed from their schedules; passengers inconvenienced
लगातार हो रही
विज्ञापन

रिमझिम बारिश ने बृहस्पतिवार से रेल संचालन बिगाड़ रखा है। मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर शुक्रवार को 11 ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। रात में आने वाली दो ट्रेनों के शनिवार सुबह जंक्शन पर पहुंचने की उम्मीद है।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि ट्रैक पर नमी और कम दृश्यता के कारण ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है। इससे वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज और दिल्ली रूट की ट्रेनें प्रभावित हैं।
विज्ञापन

जंक्शन पर वाराणसी स्पेशल आठ घंटे की देरी से सुबह 6:50 बजे के बजाय दोपहर 2:51 बजे पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज पीआरएल पैसेंजर सुबह 10:45 बजे के बजाय शाम 4:19 बजे यानी साढ़े पांच घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ढाई घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। 04228 वाराणसी स्पेशल छह घंटे लेट चल रही है। आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस रात 10 बजे के बजाय शनिवार सुबह 8.16 बजे जंक्शन पर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed