फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh depot will get 20 small buses before Holi

Pratapgarh News: होली के पहले प्रतापगढ़ डिपो को मिलेंगी 20 छोटी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh depot will get 20 small buses before Holi
परिवहन निगम उन मार्गों पर बसों के संचालन में जुटा है जिस पर बड़ी बसों के आवागमन में दिक्कत होती है। इसके लिए निगम 40 सीटर बसों का संचालन करेगा। होली के पहले प्रतापगढ़ डिपो में 20 छोटी बसें आ जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ डिपो में निगम की 61 बसें हैं। बड़ी बस होने के कारण छोटे-छोटे कस्बों से उनका गुजरना मुश्किल भरा होता है। इस वजह से आए दिन वहां जाम भी लगता है। साथ ही गांव के लोगों को निगम की बसों का लाभ नहीं मिल पाता था। इस समस्या को देखते हुए शासन ने निगम को होली के पहले 20 छोटी बसें देने का फैसला लिया है। ताकि बाजारों व गांवों तक निगम की बसें पहुंच सकें। साथ ही यात्रियों को डग्गामार वाहनों से निजात दिलाई जा सके। एआरएम ने बताया कि होली के पहले बसें मिल जाएगी।
विज्ञापन

इन मार्गों पर होगा संचालन :-
- कटरागुलाब सिंह बाजार से मानधाता, कटरामेदनीगंज के रास्ते प्रतापगढ़
- प्रतापगढ़, रानीगंज, गाजीबाग के रास्ते प्रयागराज
- प्रतापगढ़, दिलीपपुर, बीरापुर के रास्ते मछलीशहर जौनपुर
- परियावा, कुंडा के रास्ते प्रयागराज
- कुंडा, परियावा के रास्ते प्रतापगढ़
- प्रतापगढ़, बाबूगंज के रास्ते अमेठी
- प्रतापगढ़, मदाफरपुर के रास्ते सैफाबाद
- कटरागुलाब सिंह, लक्ष्मीगंज, जेठवारा के रास्ते लालगंज
- लालगंज, जेठवारा, लक्ष्मीगंज के रास्ते कटरागुलाब सिंह होते हुए प्रयागराज
- प्रतापगढ़, डेरवा के रास्ते कुंड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed