{"_id":"66d0c8b40fc0d9ed340e1b24","slug":"pratapgarh-depot-will-get-20-new-buses-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-123497-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रतापगढ़ डिपो को मिलेंगी 20 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ डिपो को मिलेंगी 20 नई बसें
विज्ञापन
यात्रियों को नवरात्र के बाद खटारा बसों से सफर नहीं करना पड़ेगा। लालगंज को मिलाकर प्रतापगढ़ डिपो को 20 नई बसें मिलेंगी। खराब हो चुकी परिवहन निगम की 10 बसों को कंडम घोषित कर दिया जाएगा।
एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ डिपो के पास 63 तो लालगंज के पास 19 बसें हैं। प्रतापगढ़ डिपो की 10 बसे अपनी समय सीमा पूरी कर चुकी हैं। ऐसे में इन बसों को कंडम घोषित करने की तैयारी में विभाग जुटा है। उन्होंने बताया कि आरएम कार्यालय से जानकारी मिली है कि नवरात्र में लालगंज को मिलाकर प्रतापगढ़ डिपो को 20 बसें मिलने वाली हैं। इससे यात्रियों को राहत होगी।
एआरएम ने दो एसी बस के लिए शासन को भेजी डिमांड
रोडवेज के एआरएम ने बताया कि शासन से दो एसी बसों की डिमांड की गई है। दो एसी बस मिलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। लखनऊ और दिल्ली जाने वाले व्यापारियों को गर्मी नहीं सताएगी।