{"_id":"690ce8d8414688f7000d711e","slug":"pratapgarh-defeated-chitrakoot-banda-defeated-prayagraj-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-151317-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रतापगढ़ ने चित्रकूट, बांदा ने प्रयागराज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ ने चित्रकूट, बांदा ने प्रयागराज को हराया
विज्ञापन
पुलिस लाइन के मैदान में बृहस्पतिवार को 26वीं प्रयागराज जोन अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का उद्घाटन मैच प्रतापगढ़ व चित्रकूट के बीच हुआ। प्रतापगढ़ की टीम ने चित्रकूट पर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में बांदा की टीम ने प्रयागराज को परास्त किया।
प्रतापगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजों ने 20 ओवरों में 252 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रकूट की टीम 19.3 ओवरों में मात्र 89 रनों पर ऑलआउट हो गई। प्रतापगढ़ टीम के खिलाड़ी नागेंद्र यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
वहीं, दूसरा मुकाबला बांदा और प्रयागराज टीम के बीच खेला गया। बांदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की टीम 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बांदा टीम के कप्तान पवन कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने 65 रन बनाए और दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने किया। इसके बाद प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा एवं चित्रकूट की पुलिस टीमों ने मार्च पास्ट किया। इस मौके पर एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल, एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ सिटी प्रशांत राज मौजूद रहे।