फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news,

Pratapgarh News: औषधि विभाग की टीम ने 51 प्रकार की 1.35 लाख की दवाएं कीं जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh crime news,
रानीगंज में बगैर लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर से बरामद दवाओं को सील करते औषधीय निरीक्षक प्रत
चिरकुट्टी चौराहे पर बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। संचालक दुकान बंद कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। औषधि विभाग की टीम ने 51 प्रकार की दवाएं जब्त कर सीज कराईं। दवाओं की कीमत 1.35 लाख रुपये आंकी गई है। टीम सदस्यों ने तीन दवाओं के सीलकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन

रानीगंज के रामपुर गौरी खजुरनी निवासी सुनील प्रकाश प्रजापति चिरकुट्टी चौराहे पर मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। मेडिकल स्टोर पर न तो फार्मासिस्ट है और न ही उसका सीएमओ कार्यालय से लाइसेंस बना है। इसकी जानकारी आयुक्त औषधि प्रयागराज को हुई। उन्होंने औषधि निरीक्षक राहुल कुमार और संतोष कुमार को जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को रानीगंज पुलिस के साथ औषधि निरीक्षक मेडिकल स्टोर की जांच करने पहुंचे। संचालक दुकान बंद कर भागने लगा तो पुलिस ने उसे रोक लिया। जांच में वह मेडिकल स्टोर संचालन का लाइसेंस तक नहीं दिखा सका। पूछने पर बताया कि अभी लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। इस पर औषधि विभाग की टीम ने बगैर लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर से लगभग 1.35 लाख रुपयेे की 51 प्रकार की दवाएं जब्त कर लीं। निरीक्षण के दौरान तीन दवाएं मानक के अनुरूप नहीं होने की शंका में उनके नमूने एकत्र कर सील किए गए। तीनों नमूने जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed