फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: After 26 years, the border expansion, the city expanded, 22 villages included

प्रतापगढ़: 26 साल बाद हुआ सीमा विस्तार, बढ़ा शहर का दायरा, 22 गांव शामिल

Wed, 01 Jan 2020 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jan 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: After 26 years, the border expansion, the city expanded, 22 villages included
pratapgarh city - फोटो : pratapgarh
छब्बीस साल बाद सरकार ने शहर के सीमा विस्तार पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब शहर का दायरा बढ़ जाएगा। सीमावर्ती 22 गांव भी आंशिक और पूर्णरूप से शहर में शामिल हो जाएंगे। सीमा विस्तार के बाद अब शहर की आबादी सवा लाख से अधिक हो जाएगी। ऐसे में अब बेल्हा ए श्रेणी की नगर पालिका बन जाएगी। जिससे केंद्रीय योजनाओं का लाभ भी शहरियों को मिलेगा। 
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बेल्हा का सीमा विस्तार वर्ष 1988 में हुआ था। उस समय कुल 18 वार्ड थे। वर्ष 1994 में शासन ने नगरीय संशोधन योजना के तहत शहर का दायरा बढ़ाया। तब जाकर 25 वार्ड बने। इसके बाद शहर की आबादी लगातार बढ़ती रही। गांव से आने वाले लोग भी मकान बनाकर रहने लगे।
विज्ञापन


बसपा व सपा सरकार में भी नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर कवायद शुरू हुई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। कभी बोर्ड की बैठक में बात नहीं बनी तो कभी शासन ने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। तहसील से नक्शा भी गायब हो जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद नगर पालिका की सीमा विस्तार की कवायद एक बार फिर तेज हो गई। पूर्व विधायक संगमलाल गुप्ता ने भी सीमा विस्तार के लिए शासन स्तर पर पैरवी की। बोर्ड की बैठक में शहर के समीप के 22 गांवों (12 ग्राम पंचायत) को आंशिक व पूर्ण रूप से शामिल कर लिया 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed