फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: A young man who went to rescue a goat that had fallen into a well died of suffocation

Pratapgarh : कुएं में गिरी बकरी को निकालने उतरे युवक की दम घुटने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 06 Aug 2025 06:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 06:00 PM IST
सार

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव में सूखे कुएं में गिरी बकरी को निकालने के लिए उतरे युवक की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पानी न होने के कारण कुएं में जहरीली गैस उत्पन्न हो गई थी।

विज्ञापन
Pratapgarh: A young man who went to rescue a goat that had fallen into a well died of suffocation
कुएं में गिरे युवक को निकालने के लिए चलाया गया रेस्क्यू आपरेशन। - फोटो : संवाद।

विस्तार

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव में सूखे कुएं में गिरी बकरी को निकालने के लिए उतरे युवक की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पानी न होने के कारण कुएं में जहरीली गैस उत्पन्न हो गई थी। जिसकी चपेट में आने से गांव निवासी उमाशंकर शर्मा के बेटे हिंमाशु शर्मा (23) की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे बाद शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन


हिमांशु कुएं में गिरी बकरी को निकालने के लिए उतरा था। अंदर घुटन होने पर वह बाहर निकलने लगा लेकिन लड़खड़ाकर फिर कुएं में गिर गया। यह देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद हिमांशु के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिमांशु शर्मा दो भाई तीन बहन है। भाई में दूसरे नंबर का था। बहनों से बड़ा है। पिता उमाशंकर के साथ मजदूरी करता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीपपुर शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि हिमांशु शर्मा के को फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed