{"_id":"5f5d1fd08ebc3e5aa70d0246","slug":"pratapgarh-133-corona-including-doctor-station-master-inspector-pratapgarh-news-ald2861365155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: डॉक्टर, स्टेशन मास्टर, दरोगा समेत 133 कोरोना की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: डॉक्टर, स्टेशन मास्टर, दरोगा समेत 133 कोरोना की चपेट में
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम कार्यालय को सेनेटाइज करते कर्मचारी।
- फोटो : PRATAPGARH
जिले में कोरोना अब अपना शिकंजा कसने लगा है। शनिवार को जिले में दो डॉक्टर, स्टेशन मास्टर और हथिगवां थाने के नौ पुलिसकर्मियों समेत 133 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। चिलबिला पुलिस चौकी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 2738 पहुंच गई है। 35 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
शनिवार को शहर में स्थित एक अस्पताल के दो डाक्टरों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं रेलवे स्टेशन पर तैनात एक स्टेशन मास्टर भी संक्रमित हो गए हैं। कुंडा सीएचसी में हुई जांच में मां अंबे कालोनी का एक युवक, सरयू नगर भगवन तिराहा निवासी युवक और करेंटी के युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। करेंटी मऊदारा में एक ही घर की दो महिलाएं भी संक्रमित हो गई हैं। लालगंज में पांच लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पट्टी के मुल्लापुर का एक युवक भी संक्रमित मिला है।
हथिगवां थाने में तैनात नौ पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। थाने में अब तक चार दरोगा व 16 सिपाही कोरोना संक्रमित हो गए हैं। चिलबिला चौकी पर तैनात दरोगा, एक सिपाही और महिला आरक्षी भी कोरोना की चपेट में आ गई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 2738 हो गई है। 35 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ ने 17 दिन के लिए सील कराया अस्पताल
शहर के सदर बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके चलते सीएमओ ने अस्पताल को 17 दिनों के लिए सील कर दिया है। यहां भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया है।