फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgad: Two sides beaten and stabbed for torture, 9 injured

प्रतापगढ़: उलाहना देने पर दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी, 9 घायल

Sat, 05 Sep 2020 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pratapgad: Two sides beaten and stabbed for torture, 9 injured
चाकू लगने से घायल किशोर इमरान। - फोटो : PRATAPGARH
घर के भीतर महिलाओं के नहाते समय परिवार के ही युवकों द्वारा ताकझांक करने का उलाहना देने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व चाकूबाजी हुई। जिसमें नौ लोग घायल हो गए। चाकूबाजी में घायल पिता-पुत्र की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के हंडौर शेखपुर निवासी रहमत अली की बहू व बेटी शुक्रवार को घर के भीतर नहा रही थीं। आरोप है कि इस दौरान पट्टीदार हारुन के परिवार के युवक घर में ताकझांक कर रहे थे। उनकी हरकतों का पता चलने पर रहमत के घर की महिलाएं उलाहना देने पहुंचीं।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे चलने के साथ चाकूबाजी भी हुई। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे। लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। मारपीट व चाकूबाजी में रहमत (50), उसका बेटा इमरान (14), बेटी सफीना (18), सकीना (20) व पत्नी फातिमा (48) व दूसरे पक्ष से आसमा (52), फारुख (24), आसिफ (12), अफसरी (17) घायल हो गए। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल इमरान व रहमत को उपचार के लिए जिला अस्पताशल लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद इमरान व उसके पिता रहमत को प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश करने लगी। दूसरे घायलों को सीएचसी लालगंज भेजा गया।

लालगंज के हंडौर में चाकू से घायल किशोर के जिला अस्पताल पहुंचने पर जुटी भीड़।

लालगंज के हंडौर में चाकू से घायल किशोर के जिला अस्पताल पहुंचने पर जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed