{"_id":"5f5296958ebc3e615e714514","slug":"pratapgad-rainy-rain-then-tormented-again-pratapgarh-news-ald28541396","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: रिमझिम बारिश, फिर उमस ने तड़पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: रिमझिम बारिश, फिर उमस ने तड़पाया
विज्ञापन
क्रवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारश।
- फोटो : PRATAPGARH
शुक्रवार को उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद रिमझिम बारिश हुई, मगर इसके बाद भी उमसभरी गर्मी से राहत नहीं मिली। दिनभर पुरवा हवाएं मंद गति में चलती रही। पंखे व कूलर की हवा से भी गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह 9 बजे के बाद धूप के बीच उमसभरी गर्मी का कहर शुरू हो गया। पुरवा हवाओं संग उमसभरी गर्मी का असर बरकरार रहा। दोपहर बाद पुरवा हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली। धूप का असर और तेज हो गया। तल्ख धूप के बीच लोग उमस
भरी गर्मी से बेहाल रहे। इधर, दोपहर बाद आसमान में बादलों की सक्रियता बढ़ गई। थोड़ी ही देर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश देख लोगों को लगा कि अब गर्मी से निजात मिल जाएगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा, घंटाघर, स्टेशन रोड आदि स्थानों पर रिमझिम बारिश से कीचड़ की समस्या हुई। चंद मिनट बाद बारिश बंद हो गई। इसके बाद उमसभरी गर्मी में और इजाफा हो गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि रिमझिम बारिश तक बादल सीमित रहे। इससे उमसभरी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है।