फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   power cut in allahabad

चिलबिला में 20 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 31 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 31 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
power cut in allahabad
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo

विज्ञापन
बेल्हा की आर्थिक नगरी चिलबिला में 20 घंटे से बिजली गुल रही। कादीपुर उपकेंद्र में आई खराबी के कारण आधे शहर के लोग बिजली पानी को तरस गए। विद्युत आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मचा रहा।

कादीपुर विद्युत उपकेंद्र से चिलबिला, महुली, पठखौली, अचलपुर, रेलवे कालोनी, पूर्वी सहोदरपुर, भंगवा, कादीपुर, किशुनदासपुर, महुआर, खजुरनी समेत अन्य इलाकों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार की रात 11.30 बजे अचानक बिजली चली गई। लोग बिजली कटने का कारण जानने के लिए उपकेंद्र पर फोन लगाते रहे लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण जानकारी नहीं हो सकी। जैसे-तैसे लोगों ने रात गुजार दी। गर्मी से लोग बेहाल रहे। मच्छरों ने रात भर जीना दूभर कर दिया। सुबह लोगों को पानी के लिए हैंड़पंप का सहारा लेना पड़ा। पानी की टंकिया खाली हो गई। इसके चलते लोगों को दैनिक क्रिया निपटाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी के लिए लोगों को हैंड़पंपों पर लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन


बिजली शाम को 4 बजे कुछ देर के लिए फिर चली गई। जिससे लोग गर्मी में बेहाल रहे। खराबी दूर करने के लिए बिजली कर्मी पसीना बहाते रहे लेकिन इनकमिंग फीडर का जला स्काउड बदलने के बाद भी समस्या बरकरार रही। अवर अभियंता एसबी प्रसाद समेत अन्य कर्मचारी दिन भर खराबी को दूर करने के लिए परेशान रहे। जेई ने बताया कि आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed