{"_id":"64aed16edf9e97515500c374","slug":"porn-video-viral-on-opposing-physical-relations-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-1522-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल
Wed, 12 Jul 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 12 Jul 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़, आईटी एक्ट तथा धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की फोटो तथा अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ .पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
लालगंज कोतवाली की पूरे वंशी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते दिन करमाईन गांव के शिव कुमार उर्फ शिवा ने उसकी सत्रह वर्षीया बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की आपत्तिजनक फोटो तथा वीडियो बना लिया। बाद में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मो पर वायरल कर दिया।
आरोपी ने शारीरिक संबंध नही बनाने पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी है। पीडिता की मां की शिकायत पर मंगलवार की रात आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, आईटी एक्ट तथा धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।