{"_id":"5f061e368ebc3e6364046b2b","slug":"policemen-conniving-with-criminals-will-fall-pratapgarh-news-ald2805272100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों से सांठगांठ करने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों से सांठगांठ करने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
Policemen conniving with criminals will fall
- फोटो : PRATAPGARH
अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने कहा कि अपराधियों से सांठगांठ रखने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। कानपुर की घटना से बहुत कुछ सबक सीखने को मिला है। जोन की पुलिस को विकास दुबे व उसके गुर्गों की धरपकड़ व खोजबीन में लगाया गया है। हमीरपुर में विकास का साथी मुठभेड़ में मारा जा चुका है। जिले में भूमाफिया के साथ ही शातिर अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क होगी। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
एडीजी प्रेमप्रकाश मंगलवार की रात बाघराय, जेठवारा थाना क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए नगर कोतवाली पहुंचे। रात्रि में चीता मोबाइल के साथ ही पिकेट ड्यूटी चेक किया। रात में पुलिस गश्त करती मिली। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित कोविड केयर सेंटर देखा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां जनता की समस्याओं को सुनने के बाद कार्यालयों और बाद में नगर कोतवाली का
निरीक्षण किया।
रजिस्टर नंबर आठ अधूरा देख एडीजी भड़क उठे। कोतवाली पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि रजिस्टर पूरा होना चाहिए। कोतवाली परिसर में डंप माल का निस्तारण कराने के साथ ही पुराना भवन गिराने को कहा। मीडिया से बात करते हुए कहा कि विकास दुबे व उनके करीबियों की तलाश जोन के हर जिलों में की जा रही है। भूमाफिया व शातिर अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। उनकी संपत्ति कुर्क होगी। छूटे हुए भूमाफिया का नाम सरकारी भूमाफिया पोर्टल में दर्ज कराया जाएगा। यदि अपराधियों से किसी भी पुलिसकर्मी की सांठगांठ मिलने की बात सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिले में अपराध पर नियंत्रण है।
विज्ञापन
एसपी व संतरी की कराई स्कैनिंग
एडीजी जोन प्रेम प्रकाश कोतवाली का निरीक्षण करने के दौरान कोविड केयर हेल्प डेस्क ड्यूटी पर मुस्तैद महिला आरक्षी से पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की थर्मल स्कैनिंग कराई। इसके बाद पहरे पर मौजूद संतरी की थर्मल स्कैनिंग कराई। उन्होंने कोतवाली आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग कराने का निर्देश दिया। हालांकि, एडीजी के आने की भनक लगने पर आनन-फानन में कोविड केयर हेल्प डेस्क बनाया गया। महिला आरक्षी को पीपीई किट पहनाकर हेल्प डेस्क पर बैठाया गया।
संतरी ड्यूटी करेंगे तीन सिपाही
एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने कहा कि कोतवाली व थानों में संतरी की ड्यूटी तीन-तीन पुलिसकर्मी करेंगे। सभी ड्यूटी के दौरान परिसर में ही मौजूद रहेंगे। यदि कोई शातिर बदमाश या हत्यारोपी कोतवाली में लाया जाए तो केवल पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ही संतरी पर लगाई जाए। महिला आरक्षियों से भी संतरी ड्यूटी ली जाए।