फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police Recruitment: 8,448 candidates will appear for

पुलिस भर्ती : 11 केंद्रों पर आज दो पालियों में 8,448 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 30 Aug 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 30 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment: 8,448 candidates will appear for
पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा शुक्रवार को जिले के 11 केंद्रों पर होगी। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे व दूसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक पंजीकृत 8,448 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। केंद्राध्यक्षों को सख्ती से परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को परीक्षा के पुलिस प्रभारी एएसएपी पश्चिमी संजय राय, नोडल अधिकारी एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता, सीओ नगर शिवनारायन साहू, सीओ पट्टी आनंद राय व ट्रेजरी ऑफिसर अनामिका सिंह ने बैठक कर चर्चा की। बैठक में परीक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश प्रशासनिक अधिकारी ने दिए। बैठक के बाद सभी अधिकारियों ने जिला कोषागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


देरशाम ही पहुंचे अभ्यर्थी
शुक्रवार सुबह प्रथम पाली की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी बृहस्पतिवार देरशाम जिले में पहुंच गए। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। यहां रात गुजारने के बाद अभ्यर्थी सुबह परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए परिवहन निगम कई रूटों पर अतिरिक्त बसें संचालित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed