फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police reached Ambedkar Nagar in search of cab driver's killers

Pratapgarh News: कैब चालक के हत्यारों की तलाश में अंबेडकर नगर पहुंची पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police reached Ambedkar Nagar in search of cab driver's killers
अयोध्या के कैब चालक जफर की हत्या कर कार और मोबाइल लूटने की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के हाथ दस दिन बाद भी खाली हैं। तीन दिनों तक अयोध्या में माथापच्ची करने के बाद पुलिस की एक टीम अब हत्यारों की तलाश में अंबेडकर नगर पहुंचकर बदमाशों को चिह्नित करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

लखनऊ के चारबाग से 31 अक्तूबर को तीन बदमाश अयोध्या के रहने वाले कार चालक मोहम्मद जफर को लेकर प्रतापगढ़ के लिए निकले थे। बदमाशों ने एक नवंबर को भोर में उसकी हत्या कर शव देहात कोतवाली क्षेत्र के सरायसागर गांव के झुरमुट में फेंक दिया था। बदमाश कार व मोबाइल लूटकर भाग निकले थे। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ दस दिन बाद भी खाली हैं। अयोध्या व सुल्तानपुर में बदमाशों के भागने की जांच कर रही पुलिस टीम अब अंबेडकर नगर पहुंच गई है। पुलिस टोल नाका व पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों तक पहुंचने में सर्द मौसम में पसीना बहा रही है। सीओ सिटी शिवनारायण ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीम लगी है। उम्मीद है कि बदमाश जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed