फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police put brakes on the arbitrariness of those celebrating the new year

नए साल का जश्न मनाने वालों की मनमानी पर पुलिस ने लगाया ब्रेक

Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police put brakes on the arbitrariness of those celebrating the new year
नए साल का जश्न मनाने वालों की मनमानी पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
विज्ञापन

66 पुलिसकर्मियों को शहर के चौराहों पर लगाई ड्यूटी
सड़क पर हुड़दंग करने वालों को नहीं मिली छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कोरोना महामारी से उबरने के बाद काफी दिनों से लोग नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे। मगर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से रात्रिकालीन कर्फ्यू ने लोगों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। सड़कों पर हुड़दंग करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए चौराहों पर 66 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए शासन ने प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। रात 11 बजे से सुबह पांच तक कर्फ्यू का पालन कराने के निर्देश हैं। इस बार कोरोना महामारी का प्रकोप खत्म होने के कारण लोग नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे। लोगों ने तमाम योजनाएं बनाई थीं, मगर शासन की पाबंदी के बाद उनके मंसूबों पर पानी फिर गया। शुक्रवार की रात जश्न मनाने वालों पर निगाह रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए। शहर के राजपाल चौराहा, अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी, सदर बाजार, चिलबिला, कटरामेदनीगंज, सुखपालनगर समेत अन्य स्थानों पर 66 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि नए साल का जश्न लोग अपने घरों पर रहकर मनाएं। कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

102 वर्षीय किसान का निधन
राजगढ़। विकासखंड सदर के कोहड़ा के रहने वाले 102 साल के किसान छेदीलाल राय का बृहस्पतिवार की देर शाम निधन हो गया। खेती किसानी में उन्हें सरकार की ओर से कई सम्मान भी मिले थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही आसपास के लोग शोक जताने पहुंचते रहे। उनके निधन पर प्रधानपति मनोज राय, डीजीसी क्रिमिनल योगेश शर्मा, वीरेंद्र नाथ, प्रदीप शर्मा, ब्रह्मानंद राय आदि ने शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्हा देवी के किनारे हुई साफ-सफाई
प्रतापगढ़। नए साल पर बेल्हा देवी मंदिर पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जुटती है। जिसके मद्देनजर शुक्रवार को नगर पालिका के सफाई निरीक्षक संतोष सिंह, प्रशांत सिंह की देखरेख में सफाईकर्मियों ने बेल्हा देवी व सई नदी के तट पर पहुंचकर साफ-सफाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed