{"_id":"6629915d5e9bbc0b2804ddd4","slug":"police-picked-up-three-including-father-of-branch-manager-accused-of-embezzlement-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-115988-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गबन के आरोपी शाखा प्रबंधक के पिता समेत तीन को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गबन के आरोपी शाखा प्रबंधक के पिता समेत तीन को पुलिस ने उठाया
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक में करोड़ों रुपये के घपले के मामले में पुलिस ने फरार शाखा प्रबंधक जयनाथ सरोज के पिता, बैंक कर्मी अनुराग सचान और दीपक को पुलिस ने पूंछतांछ के लिए उठाया है। मंगलवार की रात तीनों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस गहराई में जाकर जानकारी की कोशिश में जुटी है।
लीलापुर एसबीआई में 38 ग्राहकों के खाते से करोड़ों रुपये उड़ाने वाला शाखा प्रबंधक जयनाथ सरोज अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार की रात फरार शाखा प्रबंधक के पिता और दो बैंक कर्मियों को उठाकर दिन भर पूछताछ करती रही। इधर एक दिन पहले ही गोडे के ठेकेदार के घर दबिश देकर पुलिस ने खोजबीन किया था। इन दिनों ठेकेदार शहर के एक नेताजी के घर पर पहरा दे रहा है। वह पुलिस से बचने के लिए तरीका खोज रहा है। जबकि एक अन्य ठेकेदार ने पुलिस अधिकारियों को अपना रिश्तेदार बता रहा है। बुधवार को बैंक कर्मियों से पुलिस वालों को अहम जानकारी मिली है। फिलहाल शाम तक तीनों लोगों से पुलिस पूछताछ करती रही। संवाद