{"_id":"600f1d9c8ebc3e544b54f9f8","slug":"police-is-not-registering-a-case-of-gang-rape-pratapgarh-news-ald2976615109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नहीं दर्ज कर रही सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस नहीं दर्ज कर रही सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन
Police is not registering a case of gang rape
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को केस दर्ज कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। शिकायत करने पर वारयल करने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों की धमकी से परेशान गैंगरेप पीड़िता ने घर छोड़ दिया है।
लालगंज कोतवाली के एक गांव की तीस वर्षीय महिला का पति कामकाज के सिलसिले में मुंबई में रहता है। वह वृद्ध सास-ससुर के साथ गांव में रहती है। विवाहिता का आरोप है कि पड़ोस का एक युवक अक्सर उसके घर आता-जाता था। एक दिन उसके कमरे में आ धमका और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।
उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। घटना की शिकायत करने पर उसे व उसके बेटे का जान से मार डालने की धमकी दी। आरोपी ने अपने भाई को वीडियो क्लिप दे दी। जिसके बाद से दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। आजिज आकर पीड़िता आरोपियों की करतूत अपने पति को बताते हुए लालगंज कोतवाली इलाके में अपनी बुआ के घर चली चली गई। इसके बाद आरोपी शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसको फोन पर धमकाते रहे।
विज्ञापन
इस बीच अचानक एक दिन आरोपी उसकी बुआ के घर आ गए और उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ दिया। पीड़िता ने लालगंज कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क के साथ कोतवाल से शिकायत की। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के दबाव में मुकदमा लिखने से इनकार कर दिया। पुलिस ने उल्टे उसे भगा दिया। इस मामले में प्रभारी कोतवाल तहरीर मिलने से इनकार कर रहे हैं।