फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police encounter with uncle accused of raping innocent niece, shot in the leg

Pratapgarh : मासूम भतीजी से दुष्कर्म करने के आरोपी चाचा से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Fri, 19 Sep 2025 06:20 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Sep 2025 06:20 PM IST
सार

दो साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी चाचा के साथ बृहस्पतिवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी चाचा के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।

विज्ञापन
Police encounter with uncle accused of raping innocent niece, shot in the leg
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल। - फोटो : संवाद।

विस्तार

दो साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी चाचा के साथ बृहस्पतिवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी चाचा के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत में सुधार होने पर आरोपी चाचा को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दो साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाला उसका अपना ही निकला। उसने रिश्ते को कलंकित करते हुए बुधवार की रात मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम बच्ची की तबीयत खराब देख परिजन उसे उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के पास से ले गए। उपचार के बाद भी हालत में सुधार न हुआ। दूसरे दिन वह दूसरे चिकित्सकों के पास पहुंची।

विज्ञापन

दोपहर बाद मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की जानकारी उसकी मां को हुई। जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर देर शाम पुलिस ने आरोपी चाचा के विरुद्ध दुष्कर्म, बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार की आधी रात पुलिस दरिंदगी करने वाले चाचा की तलाश में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार कराने के बाद अदालत में किया गया पेश

मुकदमा दर्ज करने के दस घंटे के भीतर ही जगदीशपुर पुलिया के पास पुलिस टीम से आरोपी की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली उसके पैर में लगी। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से उपचार के बाद हालत में सुधार होते ही पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि मासूम बच्ची के साथ रिश्ते को कलंकित करने वाले चाचा की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बच्ची की हालत सामान्य होने पर उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

डर से मासूम नहीं बता रही थी आपबीती

परिजनों के अनुसार कलयुगी चाचा ने दो साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौना कृत्य किया। चाचा की धमकी से वह हद से ज्यादा सहम गई थी। रक्तश्राव देख मां पूछती रही लेकिन वह कुछ भी नहीं बताई। दूसरे दिन स्वास्थ्यकर्मियों की जांच में घटना का खुलासा हुआ। तब मासूम बच्ची ने आपबीती अपनी मां व पुलिस को सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed