{"_id":"5ae4bf9a4f1c1b6d098b6e6c","slug":"police-blamed-for-abusive-remarks-on-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया। उसने पिता का मोबाइल प्रयोग किया था। जिसके चलते पुलिस ने पालिका कर्मचारी पिता को भी हिरासत में ले लिया है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल लाइन चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपा गया था। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम ने पल्टन बाजार निवासी अंकुर मौर्य को शनिवार की शाम घर से उठा लिया।
कोतवाली में उससे पूछताछ होती रही। बताया जाता है कि नगर पालिका कर्मी विजय मौर्य घर आया तो उसे बेटे को पुलिस के उठा ले जाने की जानकारी हुई। वह मामले की जानकारी के लिए नगर कोतवाली पहुंच गया। आरोप है कि शहर कोतवाल ने उसे भी रोक लिया और उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सीएम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अंकुर से पूछताछ भी हुई। नगर पालिका कर्मचारी विजय की मानें तो उसे ऐसे किसी भी टिप्पणी की जानकारी नहीं है। यह कैसे हुआ। वह कुछ समझ नहीं पा रहा। नगर कोतवाल ने बताया कि नगर पालिका कर्मी विजय मौर्य के मोबाइल से बेटे ने फेसबुक पर की गई पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी की थी। अन्य लोगों को भी चिन्हित कर लिया गया है। उन लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।