फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Players from the district will showcase their skills in hockey from September 16 to 19.

Pratapgarh News: 16 से 19 सितंबर तक हॉकी में दम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Players from the district will showcase their skills in hockey from September 16 to 19.
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मांबेल्हा देवी धाम जंक्शन से रवाना होते हॉकी ​खिलाड़ी। कोच
70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मंगलवार को बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी रामपुर के लिए रवाना हुए। 16 से 19 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रयागराज मंडल के लिए दमखम दिखाएंगे। मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर खिलाड़ियों की रवानगी के दौरान कोच खुर्शीद अली ने हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में कई मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान अनुराग सिंह, अलाउद्दीन, अमजद खान, रामकुमार सिंह, सुशील सिंह, अजय कुमार ने शुभकानाएं दीं।
विज्ञापन

ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
बालक वर्ग अंडर-14 में अनवर हुसैन, मो. उबैद, मो. ओवेस, मोहित और अदनान अहमद का चयन हुआ है। अंडर-17 में अनिकेत प्रजापति, रिंकू प्रजापति, मो. सुहैल और विराट यादव व सूर्य प्रताप सिंह व अंडर-19 में सोम राव चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग के अंडर-14 में वानिया सैफ, अनामिका मिश्रा, महिमा राव, निकहत परवीन, श्रेयांशी प्रजापति और सुहानी शर्मा शामिल हैं। अंडर-17 में प्रिंसी यादव, रिया गौड़, लक्ष्मी यादव, आरोही प्रजापति और शिवानी सिंह शामिल हैं। वहीं, अंडर-19 में जैनब हसन और रिया पटेल दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed