{"_id":"654416e7a15447c911035c38","slug":"people-are-losing-their-income-due-to-greed-for-gifts-in-online-shopping-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-6862-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ऑनलाइन शॉपिंग में गिफ्ट के लालच में गंवा रहे कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ऑनलाइन शॉपिंग में गिफ्ट के लालच में गंवा रहे कमाई
Fri, 03 Nov 2023 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 03 Nov 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
दिवाली, धनतेरस के पर्व को देखते हुए साइबर अपराधी अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों को झांसा देकर ठग रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में गिफ्ट के झांसे में आकर लोग मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। वहीं, पुलिस शिकायतों की जांच तक ही सिमटी रहती है। हालांकि, साइबर अपराध रोकने के लिए लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
त्योहारी सीजन में साइबर अपराधियों ने नया तरीका निकाला है। मुफ्त शॉपिंग गिफ्ट, मोबाइल रिचार्ज व कपड़े, सामान पर छूट की योजनाएं सीमित समय तक होने वाला मैसेज सोशल मीडिया पर फारवर्ड कर लोगों को ठगी के जाल में फंसा रहे हैं।
शहर के पूरे नरसिंहभान निवासी सुशील कुमार ऑनलाइन खरीदारी करते हैं। चार दिन पहले उनके पास नए नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनका सही नाम, पता और जिस साइट से शॉपिंग करते हैं, उसके बारे में बताया।
विज्ञापन
विश्वास में लेने के बाद ठग ने लगातार ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए कंपनी की ओर से गिफ्ट की रकम खाते में भेजने का झांसा दिया। ठग ने झांसा देकर एटीएम कार्ड का सीरियल नंबर और कोड पूछ लिया। फिर फोन कट गया। इसके बाद सुशील के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए।
ठगों ने ठीक ऐसा ही कुछ दहिलामऊ के रहने वाले सलमान के साथ किया। उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसी तरह भंगवा निवासी पंकज पाल को भी झांसा देकर 40 हजार रुपये उड़ा दिए। तीनों मामलों की पुलिस जांच कर रही है।
किसी को न बताएं एटीएम का पिन
पुलिस और बैंक अधिकारी बार-बार लोगों को सचेत करते हैं कि भूल से भी किसी को अपने एटीएम कार्ड का पिन, पासवर्ड या नंबर न बताएं। बैंक ग्राहकों से इस तरह की कोई पूछताछ नहीं करता है। कोई भी अगर यह सब पूछ रहा है तो वह ठग है। इसके बाद भी लोग झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। इससे पहले भी साइबर क्राइम के ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।
ऑनलाइन सामग्री बेचने व खरीदने संबंधी अपराध से बचाव का तरीका
साइबर क्राइम विशेषज्ञ विपिन ने बताया कि साइबर क्राइम का अपराध क्षेत्र ग्लोबल होता है। इसकी शिकायत कहीं भी दर्ज करवाई जा सकती है। इसलिए यह जरूरी नहीं कि पीड़ित अपनी रिपोर्ट वहीं दर्ज करवाए जहां का वह निवासी है। वह जिले की साइबर सेल या फिर किसी भी थाने में इसकी शिकायत कर सकता है। प्रदेश में लोग 1090 या डायल 112 पर भी इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा यूपी पुलिस की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी फाइल की जा सकती है। ऑनलाइन खरीदारी करते समय सामान की सत्यता व गुणवत्ता की जांच किए बिना भुगतान न करें। अपनी कोई निजी जानकारी जैसे आधार कार्ड नंबर, पैनकार्ड नंबर आदि ऑनलाइन किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें। मान्यता प्राप्त ऑनलाइन साइट्स का ही प्रयोग करें। ऑनलाइन शॉपिंग व ऑफरों की पहले अच्छी तरह से वेबसाइट पर जाकर जांच कर लें। वेरीफाइड एप व वेबसाइट पर ही शॉपिंग करें।