फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   PCF district manager trapped in embezzlement case, threat of action looms

Pratapgarh News: गबन के मामले में फंसे पीसीएफ जिला प्रबंधक, लटकी कार्रवाई की तलवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
PCF district manager trapped in embezzlement case, threat of action looms
ढाई लाख रुपये गबन की रिकवरी के मामले में पीसीएफ जिला प्रबंधक पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। आदेश का अनुपालन एवं अवहेलना करने पर डीएम ने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर जिला प्रबंधक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

भंगवाचुंगी निवासी अशोक कुमार ने ढाई लाख रुपये गबन की रिकवरी के संबंध में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी लेकिन उन्हें विभाग ने जानकारी मुहैया नहीं कराई।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक सहकारिता मनोज कुमार ने जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस देते हुए दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। मगर कोई जवाब नहीं देने पर डीएम ने शासन को पत्र लिख दिया। पत्र में जिला प्रबंधक पीसीएफ पर मनमानेपन का आरोप लगाया है। प्रमुख सचिव सहकारिता से अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि पीसीएफ जिला प्रबंधक ने ढाई लाख रुपये गबन की रिकवरी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। आदेश का अनुपालन भी नहीं किया। प्रमुख सचिव सहकारिता को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
वहीं, पीसीएफ जिला प्रबंधक नरेंद्र यादव ने बताया कि 21 साल पुराना मामला है। जिसके दस्तावेज भी कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। मिल का तीन लाख रुपये बीमा जमा नहीं करने पर कुर्की भी हो चुकी है।
2001 में किसानों से धान खरीद के नाम पर किया गया था गबन
पट्टी तहसील के दाउदपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर साल 2001-02 में फर्जी किसानों के नाम से धान की खरीद में 2.57 लाख रुपये का गबन किया गया था। संतोष कुमार जायसवाल के शिकायती पत्र में फर्जीवाड़े का आरोप समिति के सचिव पर लगा था। मामले की जांच 2011 में तत्कालीन एडीएम वंश गोपाल मौर्या के निर्देश पर हुई थी।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने मामले की जांच की थी। जिसके बाद एडीएम ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को समिति के सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए वसूली के आदेश दिए थे लेकिन उन्होंने वसूली नहीं की। जिसके बाद डीएम ने प्रमुख सचिव सहकारिता को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed