{"_id":"5ee7c5ae8ebc3e42ae3d331b","slug":"patients-recovering-at-the-rate-of-84-21-in-belha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा में 84.21 की दर से ठीक हो रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा में 84.21 की दर से ठीक हो रहे मरीज
Tue, 16 Jun 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 16 Jun 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले भले ही लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि मरीजों के रिकवर होने की दर 84.21 फीसदी है। सोमवार को जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 101 पहुंच गई। जबकि ठीक होने वालों की संख्या भी 81 हो गई है। पांच लोगों की मौत हुई है। दिल्ली से आने वाले रानीगंज इलाके के दंपति समेत तीन लोगों की रिपोर्ट सोमवार को पाजिटिव आई।
जनपद में कोरोना वायरस के मरीज अप्रैल में पहली बार सामने आए। तब्लीगी जमात के 6 सदस्य कोरोना संक्रमित निकले थे। हालांकि वे ठीक होकर अपने घर चले गए। बाद में मुंबई व दिल्ली से प्रवासियों के आने के बाद संक्रमण फैलता चला गया।
मुंबई से अंतू के मझिलहा आए टैक्सी चालक की कोरोना से पहली मौत हुई थी। इसके बाद कुंडा व जेठवारा के तीन संक्रमितों की मौत प्रयागराज के एसआरएन में हुई। शहर के पल्टन बाजार की एक वृद्धा की मौत भी जिला अस्पताल में हो चुकी है।
विज्ञापन
अब तक जिले में 101 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ज िसमें से 81 लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 84.21 फीसद है। इधर, सोमवार को जिले में दंपति समेत तीन तीन लोग कोरोना पाजिटिव मिले। उन्हें लालगंज के एल वन अस्पताल भेजा गया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायशेरखां के रहने वाले दंपति 10 जून को दिल्ली से घर आए थे। दो दिन पहले उनकी तबियत खराब हो गई। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लाए। यहां लक्षण मिलने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया। सोमवार को रिपोर्ट आने पर दंपति संक्रमित निकले। वहीं कोहड़ौर के अमिलहा के रहने वाले बुजुर्ग के बेटे व बहू दिल्ली से 30 मई को घर आए थे।
4 जून को बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर घर चले गए। दो दिन पहले तबियत खराब होने पर फिर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उसकी रिपोर्ट पाजीटिव आई है।