फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   jaisalmer express remains 13 hour late

13 घंटे देरी से आए जैसलमेर, यात्रियों ने किया हंगामा

Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
jaisalmer express remains 13 hour late
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
जैसलमेर से हावड़ा जा रही जैसलमेर एक्सप्रेस शुक्रवार को 13 घंटे की देरी से प्रतापगढ़ पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सिग्नल मिलने के बाद भी यात्री चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दे रहे थे। उनका आरोप था कि रास्ते में ट्रेन को जानबूझकर लेट किया गया। ट्रेन को खड़ा कराकर मालगाडिय़ां निकाली जाती रहीं। पैंट्रीकार न होने से यात्री भूख-प्यास से बेहाल हो गए। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह यात्रियों को समझाकर ट्रेने आगे के लिए रवाना की।  
विज्ञापन


जैसलमेर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 12372 के  प्रतापगढ़ पहुंचने का समय गुरुवार रात ढाई बजे है, मगर यह ट्रेन 13 घंटे की देरी से शुक्रवार शाम 3.10 पर स्टेशन पहुंची। 13 घंटे लेट होने के कारण यात्री परेशान थे। कोच के शौचालयों में पानी खत्म हो गया था। पैंट्रीकार न होने से यात्री भूख-प्यास से बेहाल हो गए। प्रतापगढ़ में जैसे ही ट्रेन खड़ी हुई यात्री प्लेटफार्म पर आ गए। वे हंगामा करते हुए स्टेशन अधीक्षक के चैंबर में पहुंच गए। इस बीच सिग्नल देकर को ट्रेन को आगे रवाना करने का प्रयास किया गया, लेकिन यात्री बार-बार चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दे रहे थे। यात्री रेल प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते रहे। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र, जीआरपी एसओ वीके सिंह, मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, लोकोलाबी इंचार्ज एमबी सिंह, आरपीएफ एसओ व सीआईटी सीएन पांडेय ने यात्रियों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। उनके नाश्ता और खाना की व्यवस्था कराई। ट्रेन के शौचालयों को साफ कराया और पानी भरवाया। तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।  
विज्ञापन


लखनऊ में जैसे ही ट्रेन पहुंची कि कुछ यात्रियों ने लेटलतीफी के बारे में डीआरएम सतीश कुमार को जानकारी दी। डीआरएम ने यात्रियों को आश्वासन दिया था कि ट्रेन अब ज्यादा देर के लिए नहीं रोकी जाएगी। इस पर यात्री मान गए थे। मगर लखनऊ से चलने के बाद प्रतापगढ़ पहुंचने में ट्रेन को सात घंटे का समय लग गया। इससे यात्री भड़क गए। उध्‍ार दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ को आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस शुक्रवार को सात घंटे की स्त्रत्त्देरी से पहुंची, वहीं अमृतसर-हावड़ा सात घंटे लेट रही। लखनऊ-प्रयाग पीआरएल पैसेंजर अनिश्चितकालीन लेट बताई जा रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed