{"_id":"5953f9214f1c1b29228b47cb","slug":"pape-in-maheshganj-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं की छात्रा से चचेरे भाई ने किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं की छात्रा से चचेरे भाई ने किया दुराचार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई ने रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी चचेरी बहन से उसे घर में बुलाकर दुराचार किया। बाद में इसकी जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। बाद में किशोरी के परिजनों ने महेशगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का परिवार इलाहाबाद में रहता है। इलाहाबाद से उसका बेटा तीन दिन पूर्व घर आया था। मंगलवार को उसने अपने बंद घर का ताला खोला और पीने के लिए चचेरी बहन से पानी मांगा। जब उसकी चचेरी बहन अपने घर से पानी लेकर गई तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया गया। इसके बाद उसने उसके साथ दुराचार किया। दुराचार के बाद किशोरी को कहीं कुछ भी बताने से मना किया। साथ ही कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों से घटना के बारे मे बताया तो उनके होश उड़ गये। किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। उसके पिता ने महेशगंज थाने में बुधवार को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशेारी को मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर आरोपी फरार हो गया है।