{"_id":"6838a6bea624ceef34026248","slug":"panchayat-secretary-suspended-for-financial-irregularities-in-gaushala-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-140715-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गोशाला में वित्तीय अनियमितता पर पंचायत सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गोशाला में वित्तीय अनियमितता पर पंचायत सचिव निलंबित
विज्ञापन
लालगंज स्थित गोशाला पहाड़पुर में गोवंशों को हरा चारा न मिलने पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने पशु चिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए वित्तीय अनियमितता पर पंचायत सचिव अविनाश को निलंबित कर दिया। यहां गोवंशों का स्वास्थ्य भी खराब मिला। वहीं, 50 फीसदी गोवंशों के ईयर टैग भी गायब मिले।
डीएम ने पुश चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। टीम बनाकर ईयर टैग लगाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। गोवंशों के लिए बने छह शेडों में जलभराव मिला। मृतक गोवंशों का कारण रजिस्टर पर अंकित नहीं मिला।
लापरवाही पर डीएम ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश बीडीओ को दिया है। बीडीओ को ऑडिट रिपोर्ट 15 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में निरीक्षण सही न किए जाने पर नोडल अधिकारी रविशंकर और बीडीओ को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन
1704 गोवंश की जानकारी रजिस्टर पर नहीं मिली। वित्तीय अनियमितता पर पंचायत सचिव अविशान को निलंबित करने का आदेश दिया। डीएम ने मोती का पुरवा में जल निकासी की व्यवस्था व हैंडपंपों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ मानवेंद्र शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरोत्तम सिंह, ग्राम प्रधान शीला शुक्ला मौजूद रहीं।