फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   panchayat chunav news

जिपं के 15 पदों के लिए 52 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Sat, 10 Oct 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 10 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav news
जिले में चौथे और अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए 15 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर 52 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सबसे अधिक प्रत्याशी विहार ब्लाक में 21 और कालाकांकर में सबसे कम छह प्रत्याशी हैं। इधर तृतीय चरण में होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों को शाम चार बजे चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। रविवार, सोमवार और मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को होगी।
विज्ञापन

जिले में चौथे और अंतिम चरण के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 11 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा।

शुक्रवार को 41 प्रत्याशियों के नामांकन करने से संख्या बढ़कर 52 हो गई है। इसमें बाबागंज में 14, विहार में 21, कालाकांकर में 6 और कुंडा में 11 प्रत्याशियों ने पर्चा भरकर अपनी दावेदारी ठोंकी है। इसमें सबसे अधिक विहार ब्लाक की चार सीटों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। रविवार, सोमवार को पितृ विसर्जन, मंगलवार को अग्रसेन जयंती होने के कारण तीन दिन नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बाधित रहेगा। 14 और 15 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 अक्तूबर को तीन बजे तक नाम वापसी और उसके बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


इधर तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन शनिवार को किया गया। शनिवार को पर्चा वापसी का समय भी था, इसलिए तीन बजे तक चुनाव अधिकारी प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे। संग्रामगढ़ तृतीय से जिपं सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाली गीता देवी पत्नी मनोज कुमार ने शनिवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने गीता से तहकीकात करने के साथ ही अपने सामने वापसी पत्र पर हस्ताक्षर कराने के बाद उम्मीदवारी को निरस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed