{"_id":"58cc0095e42662530814f62715cf6238","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के पहले दिन 41 उम्मीदवारों ने ठोंकी दावेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के पहले दिन 41 उम्मीदवारों ने ठोंकी दावेदारी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
चौथे और अंतिम चरण के नामांकन के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 41 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोंकी है। 15 पदों के लिए हो रहा नामांकन शनिवार को भी जारी रहेगा। इधर तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन करने वाली पड़ाइन पत्नी बृजलाल का पर्चा खारिज कर दिया गया। जिले में चौथे और अंतिम चरण में होने वाले नामांकन के पहले दिन 41 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा है। 15 पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए बाबागंज से 10, कुंडा 10, कालाकांकर 5 और विहार ब्लाक से 16 लोगों ने नामांकन किया है।
शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन है। इधर तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए अफीम कोठी में नामांकन पत्रों की जांच में एक पर्चा अवैध मिलने पर खारिज कर दिया गया है। संग्रामगढ़ तृतीय सीट से नामांकन करने वाली पड़ाइन पत्नी बृजलाल का पर्चा इसलिए खारिज कर दिया गया कि प्रत्याशी के प्रस्तावक का नाम ही मतदाता सूची में नहीं था। यह पहला मौका था जब जिला पंचायत सदस्य पद के किसी प्रत्याशी का पर्चा खारिज हुआ है। निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि पड़ाइन पत्नी बृजलाल के नामांकन पत्र पर जिस व्यक्ति ने प्रस्तावक का हस्ताक्षर बनाया था, उसका नाम मतदाता सूची में नहीं था। नामांकन स्थल पर बवाल की आशंका को लेकर अधिकारी और पुलिस के जवान अलर्ट रहे। नामांकन स्थल पर दिनभर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही।