{"_id":"429ae1cddf12570a6b0c548f87a729a7","slug":"panchayat-chunav-news-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर्मियों को मानदेय के लिए सवा करोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर्मियों को मानदेय के लिए सवा करोड़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 05 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगने वाले मतदान कर्मियों को मानदेय और नाश्ते के लिए जिले को करीब सवा करोड़ रुपये मिले हैं। पीठासीन अधिकारियों को 1550 रुपये और प्रथम मतदान अधिकारी को 1150 रुपये की दर से मानदेय दिया जाएगा। मतदान कार्य में तैनात पुलिस कर्मियों को भी नाश्ता और खाना के लिए 300-300 रुपये मिलेंगे।
जिले में चार चरणों में होने वाले मतदान में कार्मियों को मानदेय वितरित करने के लिए 1,23,12,600 रुपये का बजट मिला है। पीठासीन अधिकारियों को पहले चरण के चुनाव में 1550 रुपये और अगले चरण में 850 रुपये मिलेंगे। प्रथम मतदान अधिकारी को पहले चरण में 1150 और अगले चरण में 650 रुपये मिलेंगे। मतदान अधिकारी द्वितीय को प्रथम चरण के चुनाव में 900 और अगले चरण के चुनाव में 650 रुपये, मतदान अधिकारी तृतीय को पहले चरण में 600 और अगले चरण में 450 रुपये मानदेय के रूप में मिलेंगे।
आरक्षित कर्मचारियों को भी मानदेय मिलेगा। आरक्षित पीठासीन अधिकारियों को 1050, प्रथम मतदान अधिकारी 750, मतदान अधिकारी द्वितीय 500 और मतदान अधिकारी तृतीय को 300 रुपये मानदेय मिलेगा। मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी नाश्ते और खाने के लिए 300-300 रुपये मिलेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट को एकमुश्त 1500-1500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। कोषाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मतदान कर्मियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग के अफसर मानदेय देंगे।