फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Painter's death in suspicious condition, fear of murder

संदिग्ध हालत में पेंटर की मौत

Thu, 16 Jul 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Painter's death in suspicious condition, fear of murder
संदिग्ध हालत में पेंटर की मौत हो गई। मकान मालिक उसके शव को घर के करीब छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने उसकी हत्या का संदेह जताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत करंट की चपेट में आने से होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा महुआबन निवासी रंजीत कुमार सिंह (31) पुत्र राम प्रसाद सिंह पेंटर का काम करता था। एक माह पहले अपने रिश्तेदार प्रीतम सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह निवासी बसहा जामताली के साथ कुंडा के करेंटी में ओमप्रकाश केसरवानी के घर पर काम करने गया था। बुधवार की सुबह रंजीत का शव लेकर ओमप्रकाश घर के करीब पहुंचा। वहां लोडर से शव उतारकर भाग निकला।
विज्ञापन

परिवार के लोगों को उसकी मौत के बारे में कुछ भी नहीं बताया। देखते ही देखते ग्रामीणों का जमघट लग गया। राम प्रसाद बेटे की हत्या की आशंका जताने लगे। उनका कहना था कि यदि रंजीत की मौत हो गई थी तो वहां की पुलिस को सूचना देनी थी। चुपके से शव घर के करीब छोड़कर चला जाना संदेह पैदा करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार रंजीत की मौत करंट की चपेट में आने से होने की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी कविता सिंह, बेटे रवि सिंह व बेटी रूबी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलक झपकते चोरों ने उड़ा दी बाइक
पलक झपकते चोरों ने बाइक उड़ा दी। कोहड़ौर के गहरौली निवासी राकेश सिंह 13 जुलाई को बाइक से स्थानीय बाजार आया था। जहां सामान खरीदने के दौरान चोरों ने उसकी बाइक उड़ा दी। वह बाइक की खोजबीन करता रहा, लेकिन पता नहीं चला। हालांकि चोरों की करतूत कैमरे में कैद हो गई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

मोपेड चुरा रहे किशोर को दबोचा, किया पुलिस के हवाले
मोपेड चुरा रहे किशोर को लोगों ने दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। नगर कोतवाली के चिलबिला बाजार स्थित भरत ट्रेडर्स के सामने खड़ी मोपेड बुधवार की सुबह एक किशोर चुराकर भाग रहा था। यह देख दुकानदार ने उसे कुछ लोगों की मदद से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed