{"_id":"64fde8c6eec0deac720e4609","slug":"paddy-crop-planted-on-the-ponds-aarai-revenue-team-plowed-it-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-4121-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तालाब की आराजी पर रोपी धान की फसल, राजस्व टीम जोतवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तालाब की आराजी पर रोपी धान की फसल, राजस्व टीम जोतवाया
Sun, 10 Sep 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 10 Sep 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
पट्टी तहसील के जयसिंहगढ़ में तालाब की जमीन पर रोपी गई धान की प्रशासन द्वारा नष्ट करायी गई फसल।
शिवगढ़। पट्टी तहसील के जयसिंहगढ़ में तालाब की आराजी पर धान की फसल रोपने की शिकायत पर प्रशासन ने रविवार को कार्रवाई की। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश कराने के बाद फसल जोतवा दी।
गांव के ही वकील अहमद ने मामले की शिकायत डीएम से की थी। आरोप लगाया था कि गांव निवासी मोहम्मद नसीम और मोहम्मद गुलजार ने छह बीघा तालाब की आराजी पर धान की रोपाई की है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रविवार को पट्टी तहसील से राजस्व टीम कंधई पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पैमाइश करने के बाद धान की फसल को ट्रैक्टर से जोतवा दिया। कार्रवाई के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कार्रवाई में पुलिस के साथ राजस्व निरीक्षक रमाशंकर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल कमलेश पटेल, महेंद्र सिंह, मनोज, कमल मौजूद रहे। संवाद