फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Orthopedics department ready on the fourth floor of the medical college

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज के चौथे तल पर हड्डी रोग विभाग तैयार

Mon, 27 Nov 2023 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Orthopedics department ready on the fourth floor of the medical college
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने चौथे तल पर हड्डी रोग विभाग तैयार करा दिया है। यहां पर मरीजों को भर्ती करने के लिए 40 बेड भी लगवाए गए हैं। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज में आने वाले जनरल सर्जरी और आर्थो सर्जरी विभाग के रोगियों को तीसरे तल पर भर्ती कर इलाज किया जाता था। दोनों विभाग एक ही वार्ड में अबतक संचालित होते थे। ऐसे में आए दिन मरीजों को चिकित्सक बेड खाली न होने का हवाला देकर लौटा देते थे। इस समस्या को देखते हुए प्राचार्य ने नए भवन के चौथे तल पर आर्थो विभाग का वार्ड तैयार करा दिया है। सीएमएस डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि हड्डी रोग के इलाज लिए तैयार इस नए वार्ड से मरोजों को राहत मिलेगी। जनरल सर्जरी और आर्थो सर्जरी विभाग के रोगी अलग-अलग वार्ड में भर्ती होकर अपना इलाज कराएंगे।
विज्ञापन


.........



जनरल बन गया आयुष्मान वार्ड

संवाद न्यूज एजेंसी



प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के आयुष्मान विभाग के वार्ड में जनरल मरीजों को भर्ती कर चिकितसक इलाज कर रहे हैं। जबकि आयुष्मान के मरीजों को जनरल वार्ड भेजा जा रहा है। शासन ने इस पर रोक भी लगाई है, लेकिन राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय प्रशासन मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान के मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में अलग से वार्ड भी तैयार किया गया है। इतना ही नहीं आयुष्मान कार्ड धारक मरीज का इलाज करने वाले चिकित्सकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। बाहर से मंगाई जाने वाली दवाओं आदि का भुगतान शासन करता है।




अस्पताल प्रशासन की मनमानी से इन दिनों गोल्डन कार्डधारक परेशान हैं। शिकायत है कि आयुष्मान विभाग में इन दिनों जनरल मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। आयुष्मान के मरीजों को जनरल वार्ड में रखा गया है। इस मामले में सीएमएस डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि वार्ड फुल होने की वजह से मरीजों को आयुष्मान वार्ड में भर्ती किया गया है। वार्ड में यदि मरीज भर्ती होते तो शायद अन्य मरीजों को किसी अन्य वार्ड में भर्ती किया जाता। स्थिति सामान्य होने पर स्थिति पहले की तरह हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed