{"_id":"6684754c7e6ac7d84f01b6b4","slug":"order-to-remove-dead-body-from-grave-and-conduct-post-mortem-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-119921-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कब्र से शव निकाल कर पोस्टमार्टम कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कब्र से शव निकाल कर पोस्टमार्टम कराने का आदेश
Wed, 03 Jul 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर गांव निवासी उर्मिला देवी ने जिलाधिकारी न्यायालय में दिए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया कि उसके बेटे राकेश की हत्या उसके ससुराल के लोगों ने दो साल पहले अपने घर बुलाकर कर दी थी। शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।
बिना परिजनों को सूचना दिए ससुराल पक्ष के लोगों को बेटे का शव सौंप दिया। आनन-फानन में उन लोगों ने शव को गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। न्यायालय में पीड़िता ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को खुदवाने का प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने एसडीएम एवं सीओ दफन शव को निकलवा कर सीएमओ से चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया है। वहीं उर्मिला का आरोप है कि डीएम के आदेश के बावजूद पुलिस शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम हाउस भेजने में आनाकानी कर रही है।