{"_id":"686ab89717cfab4e4e0b848d","slug":"only-5-drivers-were-recruited-in-one-and-a-half-months-45-posts-are-vacant-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-143040-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: डेढ़ माह में महज 5 चालकों की हुई भर्ती, 45 पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: डेढ़ माह में महज 5 चालकों की हुई भर्ती, 45 पद रिक्त
विज्ञापन
परिवहन निगम डेढ़ माह पहले मिनी बस के संचालन के लिए संविदा पर 50 चालकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा था। अभी तक महज पांच लोगों ने चालक के लिए आवेदन किया। चालक के पद पर सभी का चयन भी हो गया लेकिन 45 चालकों का इंतजार अभी भी निगम के अफसरों को है।
सभी पदों पर चालकों की नियुक्ति होने के बाद जनपद समेत आसपास के जिलों में मिनी बसों का संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा। चालक नहीं होने के कारण जनपद के पट्टी, सैफाबाद, मदाफरपुर, कटरा गुलाब सिंह, सांगीपुर, रानीगंज, दादूपुर, कुंडा समेत अन्य जगहों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। विभाग को उम्मीद थी कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद बसों को ग्रामीण अंचल में संचालित किया जा सकेगा।
25 हजार की जगह महज 100 रुपये का बैंक ड्राॅफ्ट
पहले संविदा चालकों को आवेदन के समय 25 हजार रुपये की बैंक ड्राॅफ्ट परिवहन निगम के खाते में जमा करना होता था। जिसे अब जनरल श्रेणी के सौ रुपये, ओवीसी के लिए 50 रुपये एवं एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कर दिया गया है। इसके बावजूद संविदा चालक के लिए आवेदक नहीं मिल रहे हैं। एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि चालकों को निगम की ओर से प्रति किमी दो रुपये छह पैसे के दर से मानदेय दिया जाता है। 24 दिन नियमित ड्यूटी करने पर 17 हजार रुपये की दर से मानदेय का भुगतान किया जाता है। ज्यादा ड्यूटी करने पर मानदेय बढ़कर आता है।