फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Online fraud of Rs 20 crores exposed in 16 states, three people arrested

Pratapgarh News: 16 राज्यों में 20 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Online fraud of Rs 20 crores exposed in 16 states, three people arrested
ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग और लोन एप्स के जरिए 16 राज्यों में 20 करोड़ की ठगी करने का साइबर सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जेठवारा के बीवीपुर के रहने वाले आजम अली ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसे लोन देने का झांसा देकर बदमाशों ने खाता खुलवाया। मुकदमा दर्ज कर साइबर थाना प्रभारी दिवाकर सिंह, साइबर सेल प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार की सुबह कोतवाली देहात के एटीएल मैदान से तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि सभी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। जो गेमिंग, ट्रेडिंग और लोन के नाम पर लोगों से बैंक खाते, सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज हासिल करते थे। शुरुआत में निवेश पर मुनाफा दिखाकर लोगों का विश्वास जीतते थे। फिर फर्जी एप के जरिए ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल, 2 सिम कार्ड, 13 बैंक पासबुक, 9 एटीएम कार्ड की प्रतियां, 5 चेक की प्रतियां, 3 पैन कार्ड की प्रतियां, 6 आधार कार्ड , 34 क्यूआर कोड, 32 यूएसडीटी ट्रांजेक्शन की प्रतियां बरामद की। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने पूरे ओझा सगरा निवासी शिवम तिवारी, शुकुलपुर दहिलामऊ निवासी अनुराग शुक्ला व भंगवा चुंगी निवासी अंकित पाल को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed