फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Om Prakash Rajbhar's mental balance is bad: Indrajit Saroj

ओम प्रकाश राजभर का मानसिक संतुलन खराब : इंद्रजीत सरोज

Thu, 06 Apr 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 06 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar's mental balance is bad: Indrajit Saroj
लोकसभा के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक करने बेल्हा पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। वे किसी के भी बारे में अपशब्द बोल देते हैं।
विज्ञापन

योगी सरकार द्वारा स्कूलों के पाठ्यक्रम से मुगलों को हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट, लाल किला विधानसभा के साथ ही पुरानी विरासत को भी हटाने का कार्य करने के लिए सरकार तैयार रहे। वह लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता की वकालत करते नजर आए। निकाय चुनाव में लोकदल के साथ लड़ने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीजेपी को पराजित करने के लिए वे हर दल से मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला ले लिए हैं। लोकदल से गठबंधन है और रहेगा। स्वामी प्रसाद का बचाव करते हुए कहा कि जिस नारे को लेकर उन पर मुकदमा दर्ज किया गया, वह किसी और का पुराना नारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट होगा। इसके लिए हमारी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को कोलकाता अधिवेशन में अधिकृत किया गया है।
बेल्हा पहुंचने पर इंद्रजीत सरोज का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर सेक्टर व बूथ की समीक्षा में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। कहा कि केंद्र के साथ प्रदेश की सरकार जनविरोधी है। जनता से किए वादे को भूल गई है। सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। बेरोजगार युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महंगाई चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed