{"_id":"62e43dcd67556d3fad0ddd92","slug":"now-the-video-of-the-student-washing-the-chair-goes-viral-pratapgarh-news-ald3382842148","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : अब छात्र से कुर्सी धुलवाने का वीडियो वायरल, बीएसए बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : अब छात्र से कुर्सी धुलवाने का वीडियो वायरल, बीएसए बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
Sat, 30 Jul 2022 07:36 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 07:36 PM IST
सार
वायरल वीडियो में छात्र बता रहा है कि शिक्षक पवन मौर्या ने बच्चों को कुर्सी साफ करने के लिए कहा था। इस संबंध में प्रधानाध्यापक उमाकांत तिवारी का कहना है कि जिस दिन का वीडियो बताया जा रहा है, उस दिन मैं बीआरसी केंद्र पर गया था।
विज्ञापन
शिवगढ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सराय शेरखाँ में कुर्सी की धुलाई करते बच्चे। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
अब छात्र प्राइमरी स्कूल में छात्र से कुर्सी धुलवाने का वीडियो शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। इसमें एक छात्र शिक्षक की कुर्सी में लगा कीचड़ धुल रहा है। एक छात्र उसका सहयोग कर रहा है। वायरल वीडियो शिवगढ ब्लॉक के सराय शेर खां प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में छात्र बता रहा है कि शिक्षक पवन मौर्या ने बच्चों को कुर्सी साफ करने के लिए कहा था। इस संबंध में प्रधानाध्यापक उमाकांत तिवारी का कहना है कि जिस दिन का वीडियो बताया जा रहा है, उस दिन मैं बीआरसी केंद्र पर गया था। मुझे मामले की जानकारी नहीं है। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।