फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now raniganj will become town area

रानीगंज बनेगा टाउन एरिया

Sun, 18 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Sun, 18 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार को डाक बंगले के उद्घाटन के दौरान प्रो.शिवाकांत ओझा ने भाजपा व बसपा पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं बसपा प्रमुख मुसलमान बिरादरी को ठग रही हैं। 2012 से अभी तक विधानसभा में 25 अरब रुपये की परियोजनाओं से विकास किया है। क्षेत्र में हमेशा चहुंमुखी विकास करता रहूंगा। जनता ने आगे पुन: चुना तो विधानसभा की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। बजट स्वीकृत होते ही चुनाव की घोषणा से पहले टाउन एरिया की भी सौगात दूंगा।

इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को दोहराते हुए बताया दयालपुर घाट सेतु, बकुलाही घाट सेतु, औवार घाट सेतु, जमुआरी नाला पर पुल, परैया नाला, सेंधउवा नाला, शनिदेव धाम, प्रेमधरपट्टी, भीट नहर, थरिया यादव बस्ती, पिपरी ब्राम्हण बस्ती सहित दर्जनों पुल का निर्माण कराया गया है। साथ ही देल्हूपुर-पट्टी मार्ग, गाजीकाबाग से मुबारकपुर मार्ग, चिरकुट्टी से दंादूपुर मार्ग, रानीगंज से शाहपुर मार्ग सहित डेढ़ दर्जन सड़कों का अरबों रुपयों की लागत से पुर्ननिर्माण, वहीं सराय गनई से दिलीपपुर, दुर्गागंज नहर पटरी से रानीगंज, शिमलानाका से अंगदाकापूृरा, हरिपालमऊ से अवधानपुर, प्रतापगढ़-जगनीपुर मार्ग, फतनपुर से कोयम यादव बस्ती, छितपालगढ़ से जद्दोपुर, पटहटिया खुर्द यादव बस्ती सहित डेढ़ दर्जन संपर्क मार्गों का निर्माण कराया गया। विद्युत व्यवस्था में खतनपुर मानापट्टी में 133 केवीए का उपकेन्द्र, रानीगंज में 33 केवीए, देल्हूपुर में 5 एमबीए, गौरा में 5 एमबीए, दिलीपपुर में 33 केवीए, के विद्युत उपकेन्द्रों सहित कई विकास के कार्य कराए गए। ।
विज्ञापन


 इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डा.शेर बहादुर, ब्लाक प्रमुख गौरा पूर्णांशु ओझा, इबरार जहानिया, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, भूपेन्द्र तिवारी, श्याम शंकर विद्रोही, जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल सहित जिला पंचायत सदस्य पप्पू भाई, शिव पाल सोनी, नरेन्द्र ओझा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम  संचालन अशोक मिश्र उर्फ पप्पू मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed