फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Now online leave will have to be taken in secondary schools also

Pratapgarh News: माध्यमिक स्कूलों में भी अब लेनी होगी ऑनलाइन छुट्टी

Thu, 21 Sep 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Now online leave will have to be taken in secondary schools also
जिले के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को अवकाश लेने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभी तक स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षक और कर्मचारी दूसरे दिन हस्ताक्षर कर देते थे।
विज्ञापन







मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा अपडेट होने के बाद शिक्षकों को अब ऑनलाइन अवकाश लेना होगा। इसके तहत आवेदनकर्ता की लॉगिन से उसी तिथि का आकस्मिक अवकाश का आवेदन जुलाई से सितंबर माह में सुबह 8 बजे तक और अक्तूबर से 20 मई तक सुबह 9 बजे तक ही मिलेगा। अभी तक कुछ शिक्षक, कर्मचारी बिना अवकाश लिए गैरहाजिर हो जाते थे। इसके बाद दूसरे दिन हाजिरी लगा देते थे। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अब ऐसा नहीं हो सकेगा। इसके लिए शिक्षकों को गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करना होगा, जिससे वह घर बैठे छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


--------
शिक्षक अवकाश लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्हें जब भी आवश्यकता होगी घर बैठे छुट्टी ले सकेंगे, मगर अब बगैर अवकाश के गायब रहने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरदार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed