फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   now cutomer cashless transaction

अब नकद नहीं, खाते से करिए भुगतान

Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
now cutomer cashless transaction
atm card
उपभोक्ताओं को ऑनलाइन गैस बुकिंग कराने के बाद अब ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी मिलने जा रही है। इंडियन ऑलल की मानें तो जल्द ही शहर की और ग्रामीण इलाकों की गैस एजेंसियों पर स्वैप मशीन लग जाएगी। इससे ग्राहक एटीएम कार्ड और डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहन देने के लिए अब गैस एजेंसियों पर भुगतान के लिए फुटकर रुपये नहीं खोजने होंगे, बल्कि अपने एटीएम और डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकेेंगे। इंडियन ऑयल ने जिले के सभी गैस एजेंसियों पर स्वैप मशीन लगाने का निर्देश दिया है। स्वैप मशीन लग जाने पर ग्राहकों को जहां नकदी के झंझट से छुटकारा मिलेगा, वहीं भुगतान करने में आसानी होगी। मगर, सबसे अधिक नुकसान गैस गोदाम पर काम करने वाले कर्मचारियों का होगा। ऑनलाइन भुगतान से वह उनसे निर्धारित धनराशि ही वसूल सकेंगे। अतिरिक्त रुपये लेने पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


इंडियल ऑयलकंपनी द्वारा मिले आदेश के तहत और ग्रामीण इलाकों में स्थित एजेंसियों में स्वैप मशीन लगाने का निर्देश है। हालांकि स्वैप मशीन लगाने को गैस एजेंसियां इतनी जल्दी तैयार नहीं होंगी। इंडियन आयल के सेल्स ऑफिसर रोहित गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में शहर की एजेंसियों पर स्वैप मशीन लगाई जाएगी, उसके बाद ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed